इंजीनियरिंग में 1294 तो मैनेजमेंट में 1148 प्रवेश
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के परिसर में प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। अब तक 95 फीसदी सीटें भर चुकी हैं, जिसमें 40 से अधिक पाठ्यक्रमों में सौ फीसदी प्रवेश हो चुके हैं। विभिन्न स्कूलों में छात्रों की संख्या उल्लेखनीय है, जैसे कि इंजीनियरिंग और बिजनेस प्रबंधन में बड़ी संख्या में दाखिले किए गए हैं।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कैम्पस में प्रवेश प्रकिया अंतिम दौर में है। अभी तक 95 फीसदी से ज्यादा सीट पर प्रवेश हो चुका है। इसमें 40 से अधिक पाठ्यक्रमों में सौ फीसदी प्रवेश हुए हैं जबकि अन्य कोर्स में 90 फीसदी दाखिले हुए हैं। विवि के प्रवेश समन्वयक डॉ. प्रभात द्विवेदी ने बताया कि स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 1294, स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में 1148, स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज में 695, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी में 553, स्कूल ऑफ लॉ में 443, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में 439, टीचर एजुकेशन में 315, स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में 372 और स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चरल स्टडीज में 372, स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में 307, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में 336, स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स में 247 और स्कूल आफ लैंग्वेज में 234 छात्रों ने दाखिला लिया है।


