चार वर्षीय स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की अंतिम तिथि आज
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आवारा पशुओं का आतंक आवारा पशुओं का आतंक आवारा पशुओं का आतंक आवारा पशुओं का आतंक आवारा पशुओं का आतंक

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीसीएस सीबीएस आधारित चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आपने जेपीयू में आवेदन किया है, साथ ही प्रथम मेधा सूची में नाम आने के बावजूद नामांकन नहीं लिया तो आपके लिए कल यानी कि बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। चार वर्षीय स्नातक में नामांकन के लिए सभी कार्यों को छोड़ पहले बुधवार को अपना नामांकन कराएं। कारण कि, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक सत्र 2026-2030 के प्रथम सेमेस्टर में प्रथम मेधा सूची में चयनित छात्र-छात्राओं के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 8 जुलाई बुधवार है। इसके तहत डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज, आरबीजीआर कॉलेज महाराजगंज, नारायण कॉलेज गोरेयाकोठी, हरेराम कॉलेज मैरवा समेत सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में जेपी विश्वविद्यालय ने नामांकन की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित कर दी है। इस संदर्भ में कुलपति के आदेश से जेपी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राणा विक्रम सिंह ने पत्र जारी कर दिया है।
राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में नामांकन
वहीं, जिले में नए स्थापित दस राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में भी स्नातक नामांकन जारी है। सभी दस राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में भी स्नातक में नामांकन जारी है। यहां में प्रथम सूची में चयनित विद्यार्थी 8 जुलाई तक नामांकन करा सकते हैं। इसी सत्र से जिले में नए स्थापित दस राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में सीबीसीएस के तहत चार वर्षीय स्नातक कोर्स की पढ़ाई शुरू हो रही है। इस सत्र से छह विषयों में इतिहास, राजनीति विज्ञान,अर्थशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी व समाजशास्त्र में मेजर पेपर में नामांकन लिया जा रहा है। प्रत्येक राजकीय डिग्री महाविद्यालय में विश्वविद्यालय द्वारा दो प्राध्यापकों को प्रभारी प्राचार्य व बर्सर के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है। बहुत जल्द हीं सभी विषयों के शिक्षकों के उपलब्ध हो जाने पर इन डिग्री महाविद्यालयों में विधिवत रूप से अध्ययन-अध्यापन का कार्य शुरू हो जाएगा।
नामांकन की समय सीमा
बहरहाल, सीबीएस आधारित चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में नामांकन प्रथम मेधा सूची के आधार पर 6 जुलाई तक विस्तारित किया गया था। हालांकि छात्रहित को देखते हुए 8 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है। प्रथम मेधा सूची में आवंटित अभ्यर्थियों के लिए इस तिथि तक ही नामांकन लेने का यह अंतिम अवसर होगा। वहीं, द्वितीय मेधा सूची अगले सप्ताह जारी की जायेगी। डीएवी पीजी कॉलेज के सीनियर असिस्टेंट प्रो. डॉ. धनंजय यादव ने बताया कि प्रथम मेधा सूची में चयनित छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए विश्वविद्यालय ने नामांकन की आखिरी तारीख 8 जुलाई निर्धारित की है।
राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की सूची
दस प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय संचालित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हुसैनगंज राजकीय डिग्री महाविद्यालय, आंदर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दरौली राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गुठनी राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दारौंडा राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बसंतपुर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, भगवानपुर हाट राजकीय डिग्री महाविद्यालय, लकड़ी नबीगंज राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिसवन राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नौतन
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


