महाविद्यालयों में दाखिले के तीन दिन शेष

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। छात्रों के पास अब केवल तीन दिन शेष हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वितीय और अंतिम वर्ष के छात्रों को भी दाखिले का एक और मौका दे रहा है। 15 सितंबर के बाद दाखिले स्थायी रूप से बंद हो जाएंगे।

महाविद्यालयों में दाखिले के तीन दिन शेष

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महाविद्यालयों में अब दाखिले की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में चल रही है। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए तीन दिन शेष रह गए हैं। वहीं उच्चतर शिक्षा शिक्षा विभाग ने द्वितीय और अंतिम वर्ष के छात्रों को दाखिले का एक और मौका दिया है। स्नातक एवं परास्नातक के द्वितीय व अंतिम वर्ष दाखिले के लिए 15 सितंबर तक के लिए पोर्टल खोल दिया है। बता दें कि स्नातक के कोर्स की पांच फीसदी रिक्त हैं। स्मार्ट सिटी में महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया मई में शुरू हुई थी। दाखिला प्रक्रिया को करीब चार महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन स्नातक प्रथम वर्ष की निर्धारित करीब 10 हजार सीट पर दाखिले नहीं हो पाए हैं। अब छात्रों के पास केवल तीन दिन का समय शेष रह गया है। 15 सितंबर को दाखिला स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद दाखिला नहीं ले सकेंगे। बता दें कि बीएससी, बीए और बीटीटीएम जैसे कोर्स में कुछ सीट रिक्त रह गई है और छात्र आवेदन करके आसानी से दाखिला पा सकते हैं।

द्वितीय और अंतिम वर्ष में 10 जुलाई से शुरू हुई थी प्रक्रिया

बता दें कि स्नातक व परास्नातक द्वितीय एवं अंतिम वर्ष में दाखिले की प्रकिया 10 जुलाई से शुरू हुई थी। पहले छात्रों को 24 जुलाई तक दाखिला लेने का मौका दिया गया था। उसके बाद अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में फिर से पोर्टल दाखिले के लिए खोला गया था और 23 अगस्त दाखिले की अंतिम तारीख रखी गई थी। इसके बाद भी कुछ छात्र दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। कॉलेजों की तरफ से इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग को सूचना भेजी गई। इसके साथ ही दाखिले से वंचित रहे छात्रों ने विभाग ने दाखिले का एक और मौका देने के लिए पोर्टल खोलने की मांग रखी। अब छात्र 15 सितंबर तक फीस जमा कर अपना दाखिला ले सकते हैं।

कॉलेज में दाखिले के लिए केवल तीन दिन शेष रह गए हैं

कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र एवं छात्राएं आवेदन अवश्य करें। 15 सितंबर के बाद पूर्ण तरीके से दाखिले बंद कर दिए जाएंगे।

-डॉ. सुनील शर्मा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, खेड़ी गुजरान

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कॉलेजों में दाखिलों की अंतिम तारीख कब है?−
कॉलेजों में दाखिलों की अंतिम तारीख 15 सितंबर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहाविद्यालयों में दाखिले के तीन दिन शेष