प्रवेश के लिए आज भी खुलेंगे संस्थान
हिन्दुस्तान, आगरा
आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया का पहला चरण सोमवार को समाप्त हो रहा है। रविवार को भी संस्थान खुले रहेंगे। अब तक 570 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। सहायक प्रवेश प्रभारी ने बताया कि अंतिम तिथि को 4 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया गया है। अधिसूचना के तहत अभ्यर्थियों को फोन करके जानकारी दी जा रही है।

आईटीआई में प्रवेश के प्रथम चरण में प्रवेश प्रक्रिया का कल सोमवार को अंतिम दिन है। इसके लेकर रविवार को भी संस्थान खुले रहेंगे। पांच सितंबर को 10 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। शनिवार को अभ्यर्थियों की संख्या भी कम देखने को मिली। बल्केश्वर स्थित आईटीआई पहुंचे अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। इसके बाद उनके प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रथम चरण में अभी तक 570 अभयर्थी प्रवेश कर चुके हैं। सहायक प्रवेश प्रभारी संकल्प दीक्षित ने बताया कि शनिवार को 10 अभ्यर्थी का प्रवेश किया गया है। एससीवीटी के निर्देश पर रविवार को भी प्रवेश के लिए संस्थान खुले रहेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करने और अभ्यर्थियों को नयी तारीख सात सितंबर तक बढ़ने की जानकारी देने के लिए फोन किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 7 सितंबर
पहले अंतिम तारीख चार सितंबर तक थी।


