आज तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
हिन्दुस्तान, बहराइच
जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार, पूर्व दशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। पात्र छात्र-छात्राएं समय पर पोर्टल पर आवेदन कर लें, क्योंकि निर्धारित समय के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पूर्व दशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम मौका 30 सितंबर तक है। पूर्व में ही इसकी समय सारिणी जारी की जा चुकी है। पात्र छात्र व छात्राएं समय से पोर्टल पर अपना आवेदन कर दें। निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


