वीकेएसयू : स्नातक में स्पॉट एडमिशन का अंतिम मौका, आज से आवेदन शुरू
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए रिक्त सीटों पर नामांकन का अंतिम मौका है। स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया 06 से 08 अक्टूबर 2026 तक होगी। मेरिट सूची 09 अक्टूबर को जारी की जाएगी, और नामांकन 10 से 12 अक्टूबर तक होगा। अधिकतम 82,000 सीटें रिक्त हैं।

सत्र 2026-30 में रिक्त सीटों पर नामांकन का अंतिम मौका, नौ को मेरिट लिस्ट और 10 से 12 तक होगा एडमिशन आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अंतर्गत अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक सत्र 2026-30 में रिक्त पड़ी सीटों पर नामांकन के लिए स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित किया जा रहा है। यह रिक्त सीटों पर नामांकन का अंतिम अवसर होगा।
स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया
इस संबंध में छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के तहत संचालित होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 06 से 08 अक्टूबर 2026 तक लिए जाएंगे। मेरिट सूची और पात्र अभ्यर्थियों की सूची नौ अक्तूबर को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन 10 से 12 अक्तूबर तक होगा।
महाविद्यालय और विषयवार रिक्ति
अपलोड विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट एडमिशन केवल उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध होगा। महाविद्यालयवार और विषयवार रिक्तियों का विवरण समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पूर्व रिक्तियों का अवलोकन कर सावधानीपूर्वक विकल्प भरें।
अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश
नियमों के अनुसार वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व के चरणों में पंजीकरण कराया था लेकिन किसी भी कॉलेज में उनका नामांकन नहीं हो सका है, वे अपने लॉगर आईडी से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्पॉट राउंड के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थी अधिकतम तीन महाविद्यालयों और पांच नए विषय विकल्प दे सकेंगे। वहीं जिन अभ्यर्थियों का पूर्व में किसी भी महाविद्यालय में नामांकन हो चुका है, वे स्पॉट एडमिशन के लिए पात्र नहीं होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि स्नातक नामांकन सत्र 2026-30 में रिक्त सीटों पर यह नामांकन का अंतिम अवसर है। नामांकन से संबंधित शेष प्रक्रिया नियमानुसार समर्थ पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। मालूम हो कि स्नातक में इस बार 55 हजार ही एडमिशन हुआ है। अभी अंगीभूत महाविद्यालयों और संबद्ध डिग्री कॉलेजों को मिलाकर 82 हजार सीटें रिक्त हैं।

