कॉलेज-कोर्स बदलना है तो मेल करें या कैंपस आएं

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर प्रवेश का अंतिम चरण शुरू। छात्रों को कोर्स एवं कॉलेज बदलने की अनुमति है। 14 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बीएड प्रैक्टिकल 15-17 सितंबर को पांच केंद्रों पर होंगे, और कानून कॉलेजों की जांच 18 सितंबर से शुरू होगी।

कॉलेज-कोर्स बदलना है तो मेल करें या कैंपस आएं

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर प्रवेश के अंतिम चरण में छात्रों को कोर्स एवं कॉलेज बदलने की छूट है। जिन कोर्स एवं कॉलेज में छात्रों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन उसमें प्रवेश नहीं हुआ अथवा मेरिट में नाम आने के बावजूद प्रवेश नहीं ले पाए, वे अर्हता के अनुसार कोर्स एवं कॉलेज में बदलाव कर सकते हैं। छात्रों को इसके लिए प्रवेश पोर्टल पर मौजूद ईमेल पर कॉलेज-कोर्स में बदलाव का अनुरोध भेजना होगा। छात्र कैंपस पहुंचकर भी अपने कॉलेज एवं कोर्स के विकल्प में संशोधन करा सकते हैं। 14 सितंबर तक यह प्रक्रिया पूरी करते हुए छात्रों को प्रिंटआउट संबंधित कॉलेज एवं विभाग में जमा कराने होंगे। रिक्त सीटों के सापेक्ष जमा होने वाले आवेदनों से 15 सितंबर को मेरिट जारी होनी है。

बीएड के छूटे प्रैक्टिकल

पांच केंद्रों पर होंगे बीएड के छूटे प्रैक्टिकल विवि से संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2023-25, 2024-26 और 2025-27 में किसी कारण से छूटे बीएड प्रैक्टिकल 15 से 17 सितंबर तक मेरठ में पांच केंद्रों पर होंगे। संबंधित केंद्र परीक्षा तिथि सहित छात्र-छात्राओं की सूची अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड करेंगे। विवि के अनुसार बीएड प्रैक्टिकल आईएन पीजी कॉलेज, एनएएस कॉलेज, आरजी पीजी कॉलेज, डीएन कॉलेज और शहीद मंगल पांडे राजकीय पीजी कॉलेज में होंगे। डीएन कॉलेज और शहीद मंगल पांडे राजकीय पीजी कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष के प्रैक्टिकल होंगे जबकि अन्य तीन केंद्रों पर केवल बीएड प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल होंगे। विवि के अनुसार उक्त सत्र में बीएड के ऐसे छात्र जो कालबाधित नहीं हैं और किसी कारण से प्रैक्टिकल या वायवा छूट गया और उन्होंने अपना आवेदन विवि में जमा किया है, वे छात्र संबंधित केंद्र पर प्रैक्टिकल में शामिल हो सकते हैं।

लॉ कॉलेजों की जांच

18 सितंबर से लॉ कॉलेजों की जांच शुरू विवि से संबद्ध लॉ कॉलेजों में 18 सितंबर से विभिन्न मानकों की जांच शुरू हो जाएगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के आदेशों के बाद विवि ने छह जिलों के लॉ कॉलेजों के लिए जांच समिति बना दी है। यह जांच तीन अक्तूबर तक चलेगी। विवि के अनुसार प्रत्येक कॉलेज निर्धारित तिथि में समिति से जांच कराएगा। यदि विवि द्वारा निर्धारित तिथि पर जांच नहीं होती अथवा आदेशों को दरकिनार किया जाता है तो संबंधित कॉलेज के विरुद्ध विवि बीसीआई को प्रतिकूल रिपोर्ट भेज देगा।

सामान्य प्रश्न

✦छात्रों को कॉलेज और कोर्स बदलने के लिए क्या करना होगा?−
छात्रों को प्रवेश पोर्टल पर मौजूद ईमेल पर कॉलेज-कोर्स में बदलाव का अनुरोध भेजना होगा।
Praveen Dixit

लेखक के बारे में

Praveen Dixit

शॉर्ट बायो : प्रवीण दीक्षित पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

प्रवीण दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

प्रवीण दीक्षित ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2006 में अमर उजाला अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। अमर उजाला और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में उन्हें शिक्षा, मौसम और पर्यावरण बीट पर काम करने का मौका मिला। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार इन बीट को कवर कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीएससी बायोलॉजी, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से प्रवीण को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर कमांड के साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डाटा विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।


उच्च शिक्षा और लक्ष्य

उच्च शिक्षा, मौसम और इससे जुड़े रिसर्च के विषयों पर प्रवीण की गहरी समझ है। उच्च शिक्षा में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। प्रवीण का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शोध, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई । डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचार
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकॉलेज-कोर्स बदलना है तो मेल करें या कैंपस आएं