फाइलेरिया जागरूकता को लेकर सरबहदी गांव में ग्रामीणों को किया गया जागरूक
सरबहदी गांव में लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्यकर्मियों ने समुदाय को फाइलेरिया की भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी। सरपंच ने प्री-टास गतिविधियों पर चर्चा की और सभी श्रेणी के प्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

फाइलेरिया जागरूकता को लेकर सरबहदी गांव में ग्रामीणों को किया गया जागरूक फोटो : फाइलेरिया जागरूकता : सरबहदी गांव में ग्रामीणों को जागरुक करते स्वास्थ्यकर्मी । बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सरबहदी पंचायत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में फाइलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके लिए वहां रोगी हितधारक मंच (सीएचओ-पीएसपी) का गठन किया गया। सरपंच संजू कुमारी ने जिला में जल्द शुरू होने वाली प्री-टास गतिविधि को लेकर समुदाय को जागरूक करने और इसकी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा फाइलेरिया को लेकर अभी भी लोगों के बीच कई तरह की भ्रांतियां हैं। लोग किसी के बहकावे में न आएं।
सीएचओ निशा भारती ने कहा कि रोगी हितधारक मंच स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के बीच सेतु का काम करेगा। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं, जीविका प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, वार्ड सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। मौके पर वार्ड सदस्य रंजन देवी, रानी देवी, पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी व अन्य मौजूद थीं।


