ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपुलवामा हमले के बाद भारत-पाक के लोगों की फेसबुक पर हुई एक अनोखी जंग, जानें क्या

पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक के लोगों की फेसबुक पर हुई एक अनोखी जंग, जानें क्या

फरवरी में हुए पुलवामा अतंकी हमले और उसके बाद भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए बालाकोट में एयर स्ट्राईक से सीमा पर भारी तनाव का वातावरण था। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के इंटरनेट यूजरों के बीच भी...

पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक के लोगों की फेसबुक पर हुई एक अनोखी जंग, जानें क्या
समर्थ बंसल ,नई दिल्ली।Thu, 04 Apr 2019 06:01 AM
ऐप पर पढ़ें

फरवरी में हुए पुलवामा अतंकी हमले और उसके बाद भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए बालाकोट में एयर स्ट्राईक से सीमा पर भारी तनाव का वातावरण था। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के इंटरनेट यूजरों के बीच भी एक शब्द युद्ध चल रहा था।

पाकिस्तान के यूजर भारत के लोकप्रिय फेसबुक पेज पर लगातार कमेंट किए जा रहे थे। अगर संख्या की बात करें तो भारतीय यूजर पाकिस्तान के लोगों पर भारी पड़ रहे थे। इन फेसबुक पोस्ट के कमेंट्स में कई बार भारतीय और पाकिस्तानी यूजर के बीच रोचक लड़ाई देखने को मिली। एक यूजर ने लिखा कि क्या उन्हे किसी तरह कमेंट करने से ब्लॉक किया जा सकता है।

दरअसल सोशल मीडिया के मंच फेसबुक पर सही पेज, सही समय पर सही कमेंट करना लोगों की ध्यान खींचने का नया तरीका बन चुका है। कई लोकप्रिय फेसबुक पेज पर हजारों लोगों को क्रिया-प्रतिक्रिया देते देखा जा सकता है।

ऑनलाइन युद्ध
हमने पिछले छह महीने में 18 लोकप्रिय फेसबुक पेज के 50 सबसे ज्यादा कमेंट किए जाने वाले पोस्ट का विश्लेषण किया। इसमें अंग्रेजी और हिंदी को लोकप्रिय मीडिया पेज शामिल हैं। इसमें पाया गया कि पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के नागरिकों ने एक ऑनलाइन युद्ध में हिस्सा लिया। इसमें कमेंट थ्रेड में लोगों के बीच रोचक जंग देखने को मिली।

ऐसे होती है टॉप रैकिंग
फेसबुक पर कमेंट की रैंकिंग की बात करें तो यहां राष्ट्रीयता की भूमिका नहीं होती। फेसबुक उन कमेंट को सबसे ऊपर दिखाता है जिस पर सबसे ज्यादा प्रतिक्रियाएं हुई हों, जिसे ज्यादा लाइक और प्रति उत्तर मिले हों वे कमेंट उपर दिखाए जाते हैं। इस श्रेणी में कई पाकिस्तान नागरिकों की कमेंट रोचक कमेंट भी उपर दिखाए जा रहे थे।

पसंद और प्रतिक्रियाएं

  • 500 प्रमुख राजनेता अपने फेसबुक पेज पर सक्रिय हैं।
  • 5499 है नरेंद्र मोदी के पेज पर कमेंट की औसत संख्या। राजनेताओं के पेज पर सबसे ज्यादा कमेंट आते हैं।
  • 894 औसत कमेंट अखिलेश यादव के पेज पर।
  • 359 औसत कमेंट अरविंद केजरीवाल के पेज पर।
  • 554 औसत कमेट राहुल गांधी के पेज पर
  • 2000 तक लाइक, कमेंट हो सकते हैं टॉप पर दिखने वाले पोस्ट में (लाइक, गुस्सा, प्यार, दुखी जैसे संकेत)

हिंदी कमेंट ज्यादा सृजनात्मक
हिंदी मीडिया के पेज पर आने वाले कमेंट अंग्रेजी की तुलना में ज्यादा सृजनात्मक दिखाई देते हैं। इसमें लोग कविता और शायरी में अपनी प्रतिक्रियाएं जताते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें