ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी, 12 राज्यों में लॉकडाउन, यहां देखें लिस्ट

भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी, 12 राज्यों में लॉकडाउन, यहां देखें लिस्ट

देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ एक लड़ाई लड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। कुछ राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है।...

भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी, 12 राज्यों में लॉकडाउन, यहां देखें लिस्ट
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Sat, 08 May 2021 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ एक लड़ाई लड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। कुछ राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को भारत ने 401,078 नए मामले देश में सामने आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले 2 करोड़ 18 लाख से अधिक हो गए। इस बीमारी ने कल 4187 लोगों की जान ले ली।

कई राज्यों ने पहले ही कोरोना के संक्रमण के प्रसार को तोड़ने के लिए अपने स्तर पर प्रतिबंध लगाए हैं। कई मुख्यमंत्रियों ने तो अपने राज्यों में लॉकडाउन लगा रखा है।

आइए जानते हैं किन राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन है:

1. दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन का समय 10 मई तक बढ़ा दिया है। 19 अप्रैल से दिल्ली में लॉकडाउन जारी है। 

2. महाराष्ट्र- कोरोना संकट के बीच 15 मई तक पश्चिमी राज्य में लॉकडाउन है। प्रतिबंधों के विस्तार का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल ने 28 अप्रैल को लिया था।

3. पश्चिम बंगाल - पश्चिम बंगाल की सरकार ने कोरोना के प्रसार को प्रतिबंधित करने के लिए अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। शादियों में मेहमानों की संख्या 50 तक सीमित कर दी गई है। 7 मई से सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम, सिनेमा हॉल, ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। राज्य में लोकल ट्रेन सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है।

4. उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सप्ताहांत के लॉकडाउन को बढ़ा दिया है और 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। इसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र शामिल हैं और राज्य के भीतर आवाजाही के लिए एक ई-पास आवश्यक है।

5. हरियाणा- हरियाणा में 10 मई तक के लिए लॉकडाउन है। आपको बता दें कि स्थानीय सरकार ने तीन मई से इसकी घोषणा की थी।

6. बिहार- बिहार सरकार ने कैबिनेट मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से परामर्श के बाद 15 मई तक राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की है। इससे पहले, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया था।

7. ओडिशा- ओडिशा सरकार ने 5 मई से राज्य में 14 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है। ओडिशा में लॉकडाउन 19 मई तक लागू रहेगा।

8. झारखंड- झारखंड सरकार ने भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 13 मई तक बढ़ा दिया है।

9. मध्य प्रदेश - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में 15 मई तक एक सख्त 'जनता कर्फ्यू' लगाया जाएगा। पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन के कारण 17 मई को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

10. हिमाचल प्रदेश - हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 17 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए 10 दिनों के कर्फ्यू की घोषणा की है। राज्य सरकार ने कहा था,  "7 मई 2021 की सुबह 6 बजे से 17 मई 2021 की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू मुख्य रूप से कोविड -19 रोग के प्रसार से संबंधित है।“

11. आंध्र प्रदेश- आंध्र प्रदेश सरकार ने 18 मई तक राज्यव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की है। प्रमुख सचिव अनिल कुमार सिंघल द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के अनुसार, कर्फ्यू दोपहर 12 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा।

12. तमिलनाडु- कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु ने भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु सरकार ने ऐलान किया है कि कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए राज्य में 10 मई से अगले दो सप्ताह तक कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। यानी तमिलनाडु में 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें