सपा चिंतक की मनी पांचवीं पुण्यतिथि

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

सपा चिंतक की मनी पांचवीं पुण्यतिथि सपा चिंतक की मनी पांचवीं पुण्यतिथि सपा चिंतक की मनी पांचवीं पुण्यतिथि सपा चिंतक की मनी पांचवीं पुण्यतिथि सपा चिंतक

सपा चिंतक की मनी पांचवीं पुण्यतिथि

ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही जिला बनाओ आंदोलन के जनक व समाजवादी के चिंतक स्व. प्रभुनाथ मिश्र की पांचवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को औराई ब्लॉक के भमौरा स्थित आवास पर मनाया गया। उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताए पथ पर चलने का सपाजनों ने संकल्प लिया। इस दौरान विधायक जाहिद बेग ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को जन्मे प्रभुनाथ मिश्रा शिक्षा प्राप्त की और शिक्षक (प्रवक्ता) के रूप में डॅ. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और मधु लिमये जैसे महान समाजवादियों के विचारों से प्रभावित होकर सन् 1973 में प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। पूरी तरह समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए थे।

​भदोही अलग जिला बनाने के आंदोलन में उन्होंने अग्रणी और निर्णायक भूमिका निभाई थी। इस मौके पर शैलेश सिंह मंटू, आसिफ खान, रुद्रपति दुबे श्रवण, सलाउद्दीन अंसारी, संतोष यादव, केशनारायण यादव, लालचंद बिन्द, काशीनाथ पाल, बाबा बिंद, दिलीप, कमलेश यादव, दीनानाथ यादव, कमला शंकर महतो व जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसपा चिंतक की मनी पांचवीं पुण्यतिथि