ऐश्प्रा में 18 कैरेट ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध
त्योहारी सीजन के आरंभ होते ही रांची में आभूषण बाजार में खरीददारी का उत्साह बढ़ा है। ग्राहकों में 18 कैरेट सोने की ज्वेलरी की खास मांग बनी हुई है। सोने की कीमतों में गिरावट के चलते बजट और डिज़ाइन के अनुसार ज्वेलरी का चुनाव कर रहे हैं। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने वैल्यू डील पेश की है।

रांची, वरीय संवाददाता। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही आभूषण बाजार में खरीदारी को लेकर ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है। तीज और गणेश चतुर्थी के बाद आगामी त्योहारों और शादी के सीजन को देखते हुए लोग ज्वेलरी की खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट के बीच ग्राहकों की खरीदारी में तेजी आई है। खासकर 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। कम बजट में अपेक्षाकृत अधिक वजन, डिजाइन और रोजमर्रा में पहनने के विकल्प मिलने के कारण युवा और परिवारों में इसकी मांग बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि ऐश्प्रा के स्टोर्स पर 18 कैरेट में नेकलेस, ईयररिंग्स, बैंगल्स, चेन, रिंग्स, पेंडेंट्स और ब्राइडल ज्वेलरी की रेंज उपलब्ध है।
कंपनी ने त्योहारी खरीदारी के लिए वैल्यू डील पेश की है। इसके तहत चुनिंदा चेन, नेकलेस और बैंगल्स पर मेकिंग चार्ज 4.99 फीसदी से शुरू है। ऐश्प्रा के निदेशक अनूप सराफ ने कहा कि ग्राहक अब बजट और डिजाइन के अनुसार ज्वेलरी का चुनाव कर रहे हैं और 18 कैरेट इस जरूरत को पूरा कर रही है।


