त्योहार पर चलेगी पांच जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल
पूजा और छठ के दौरान पूर्व मध्य रेल ने 13 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। मुजफ्फरपुर के लिए आनंद विहार और योगनगरी ऋषिकेश से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। अन्य प्रमुख रूट्स में दिल्ली से सीतामढ़ी और दरभंगा शामिल हैं। ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर के बीच चलेंगी।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूजा और छठ के दौरान पूर्व मध्य रेल ने अलग-अलग रूटों पर 13 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल चलाने की घोषणा की है। अधिकांश ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर के बीच चलेंगी। मुजफ्फरपुर के लिए आनंद विहार और योगनगरी ऋषिकेश से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। वहीं, दिल्ली से सीतामढ़ी, शकूरबस्ती से दरभंगा और आनंद विहार से लौकहा बाजार के बीच भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा。
ट्रेन के बारे में जानकारी
इसके अलावा, 04028/04027 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आनंद विहार से चलेगी। वापसी में मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को मुजफ्फरपुर से खुलेगी।
अन्य रूट्स के लिए ट्रेनें
वहीं 04314/04313 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को मुजफ्फरपुर से खुलेगी।
दिल्ली-सीतामढ़ी और दरभंगा के लिए ट्रेन :
04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सीतामढ़ी से खुलेगी। 04098/04097 शकूरबस्ती-दरभंगा स्पेशल 01 अक्टूबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में छह दिन चलेगी। मंगलवार को इसका परिचालन नहीं होगा। वहीं वापसी में दरभंगा से ट्रेन 02 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह में छह दिन चलेगी और बुधवार को इसका परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन भी प्रतिदिन किया जा रहा है। यह ट्रेन 29 नवंबर तक आनंद विहार से और 30 नवंबर तक लौकहा बाजार से चलेगी।


