चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, सहारनपुर में होगा ठहराव
23 अक्टूबर से शुरू होगा संचालन, दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाएगी ट्रेन चंडीगढ़ और बरौनी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। दोनों दिश

सहारनपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और बरौनी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली ये ट्रेनें सहारनपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इससे सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, ट्रेन नंबर 04536 चंडीगढ़-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक कुल छह फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार रात 11:45 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। अंबाला कैंट और यमुनानगर होते हुए रात 2:10 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए रात 12:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।वापसी
में ट्रेन नंबर 04535 बरौनी-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक कुल छह फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार रात 2:35 बजे बरौनी से रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए रात 12:35 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:35 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। रेलवे की इस व्यवस्था से त्योहारों के दौरान चंडीगढ़, सहारनपुर और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्पेशल ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

