उर्वरक बिक्री करने से खड़े किए हाथ
हिन्दुस्तान, बगहा
सिकटा में, खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ ने निर्धारित दर पर खाद की उपलब्धता न होने के कारण सभी प्रकार के उर्वरक का उठाव नहीं करने का निर्णय लिया है। संघ ने उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे किसानों को खाद मुहैया कराने में दिक्कत हो रही है।

सिकटा। निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध नहीं होने को लेकर लेकर खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ ने सोमवार से सभी प्रकार के उर्वरक का उठाव नहीं करने का निर्णय लिया है।संघ की ओर से बीएओ काजल राज को आवेदन देकर उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की गई है।संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी व प्रखंड सचिव रौशन चौरसिया ने बताया कि खुदरा दुकानदारों को निर्धारित दर पर उर्वरक नहीं मिल रहा है।जिससे सरकारी निर्धारित दर पर किसानों को खाद उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है।दुकानदारों का कहना है कि उचित दर पर खाद नहीं मिलने के कारण उन्हें दुकान संचालन करने में परेशानी हो रही है


