सीएचओ ने डीपीएम पर लगाए आरोप, दिया ज्ञापन

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

पलियाकलां में एक महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने डीपीएम अनिल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को कार्यस्थल पर उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। न्याय की मांग करते हुए उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की अपील की है। जांच समिति की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।

सीएचओ ने डीपीएम पर लगाए आरोप, दिया ज्ञापन

पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात महिला सीएचओ ने डीपीएम अनिल यादव के खिलाफ सीएचओ ने तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। महिला सीएचओ ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 16 जुलाई को कार्यस्थल पर उनके साथ उत्पीड़न की घटना हुई थी। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया। उनका दावा है कि समिति की जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट भी तैयार है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है।

पीड़िता का आरोप है कि मामले में डीपीएम द्वारा शिकायत वापस लेने और समझौता करने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इससे वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएचओ ने डीपीएम पर लगाए आरोप, दिया ज्ञापन