एफडीए की छापेमारी, प्रोटीन, मिल्क पाउडर के नमूने भरे
अलीगढ़ में FDA की टीम ने गुरुवार को विभागीय और मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। टीम ने प्रोटीन व मिल्क पाउडर के विभिन्न नमूने भरे और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीपक सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। एफडीए की टीम ने गुरूवार को डिपार्टमेंटल व मेडीकल स्टोरों पर छापेमारी करते हुए प्रोटीन व मिल्क पाउडर के नमूने भरे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीपक सिंह के निर्देश पर एफडीए की टीम ने हर्ष मेडिकल स्टोर नौरंगाबाद से इन्फैन्ट फूड, दृष्टिकोण फार्मास्यूटिकल न्यूट्रिय, आबाद मेडिकल स्टोर, जकरिया मार्केट से प्रोटीन आरएफ पाउडर चॉकलेट फ्लेवर और लेक्टोस फ्री इन्फेंट मिल्क पाउडर, पीवाईडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड इंस्टामार्ट, उदय सिंह जैन रोड से नेल्ले केयरग्रो मल्टीग्रेन एंड फ्रूट्स सील्ड पैक व नेस्ले सेरेलेक बेबी का नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, परमवीर सिंह, अनुज कुमार, शिवदास सिंह, दलवीर सिंह, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।


