कार लोन का पैसा हड़पने वाले इनामी पिता पुत्र उज्जैन से गिरफ्तार, पहले एआई की मदद से पकड़ा जा चुका है

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

फोटो- मकान बेचा, शहर बदला और नाम भी बदल लिया फिर भी पुलिस आरोपियों तक पहुंची - लोगों को बिना भागा-दौड़ी के कार लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी को दिया अंजाम- 15 साल से पुलिस की आंखों में धूल...

 कार लोन का पैसा हड़पने वाले इनामी पिता पुत्र उज्जैन से गिरफ्तार, पहले एआई की मदद से पकड़ा जा चुका है

फोटो - मकान बेचा, शहर बदला और नाम भी बदल लिया फिर भी पुलिस आरोपियों तक पहुंची

- लोगों को बिना भागा-दौड़ी के कार लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी को दिया अंजाम

- 15 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे आरोपी, पिता पर 50 और बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित था

कानपुर, दक्षिण संवाददाता。

आम जन को आसानी से कार लोन दिलाने का झांसा देकर खुद रकम हड़पने वाले शातिर इनामी पिता पुत्र को बर्रा पुलिस ने उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पिता पर 50 और बेटे पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।इससे पूर्व लगभग 20 दिन पूर्व पुलिस ने इन्हीं आरोपी पिता पुत्र के एक साथी को एआई गांडीव एप की मदद से गिरफ्तार किया था। इस मामले में पूर्व में पुलिस दो अन्य लोगों को जेल भेजकर चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। इस तरह लोगों के साथ ठगी करने वाले इस पूरे नेक्सेस के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस मामले में विवेचना को पूरा कर तीनों शातिरों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी।

जांच की प्रक्रिया

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सन 2011 में बैंक आफ बड़ौदा की बर्रा-दो स्थित चंदेल मार्केट शाखा के प्रबंधक केवी त्रिपाठी ने गोविंदनगर के 14 ब्लाक निवासी हरीश्चंद्र अरोड़ा और रामआसरे नगर निवासी संतोष कुमार गुप्ता के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सन 2009 में दोनों ने तत्कालीन बैंक कर्मचारी अभय कुमार के माध्यम से जीटी रोड स्थित मेसर्स क्रास रोड मोटर्स से कार खरीदने के लिए 3.50 लाख रुपये का ऋण लिया था।

फर्जी दस्तावेजों का खुलासा

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कार के रजिस्ट्रेशन पेपर और बीमा बैंक में जमा नहीं किए। बैंक में जमा कराया गया कोटेशन भी फर्जी मिला। जांच के दौरान मेसर्स क्रास रोड मोटर्स नाम की फर्म दिए गए पते पर नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मिलीभगत करके लोन की रकम ब्रह्मावर्त कारपोरेशन बैंक से चेक कैश कराकर हड़प ली थी।

गिरोह का भंडाफोड़

जांच में हरीश्चंद्र और संतोष के साथ संजय अग्रवाल, उसके बेटे राहुल अग्रवाल और मनोज सिंह के नाम सामने आए थे। गिरोह भोले-भाले लोगों को कार लोन कराने का झांसा देने के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऋण की रकम हड़प लेता था। वहीं जिनके नाम पर लोन होता था किश्ते चुकाने की जिम्मेदारी उनपर आ जाती थी。

एआई के जरिए मनोज पकड़ा गया था

पिता पुत्र की गिरफ्तारी से पूर्व 25 अगस्त को पुलिस ने एआई गांडीव एप के जरिए मनोज को गिरफ्तार किया था। इस फेस रेक्गनिशन एप के जरिए पुलिस ने आरोपी के चेहरे का मिलान कर गिरफ्तारी की थी। मनोज से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी पिता पुत्र उज्जैन में रह रहे हैं। उसी से पुलिस को दो मोबाइल नम्बर भी मिले। जिसे ट्रेस करते हुए पुलिस आरोपी पिता पुत्र तक पहुंच गई।

अपराध छुपाने की कोशिश

नाम बदलकर रह रहा था आरोपी खरीद लिया था मकान

पुलिस ने उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित तिरुपति हाईट निवासी संजय अग्रवाल उर्फ संजीव राज गोयल और उसके बेटे राहुल अग्रवाल को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी साउथ के मुताबिक संजय अग्रवाल ने पुलिस को चकमा देने के लिए सबसे पहले उसने अपना फर्जी आधार कार्ड बनवाया। वो कानपुर से भागकर उज्जैन में बस गया था। वहां कुछ समय वो किराए के मकान में रहा फिर अपराध से अर्जित रकम से उसने फर्जी आधार कार्ड तैयार किया जिसमें खुद का नाम संजीव राज गोयल अंकित कराया। इसी नाम से उसने एक घर खरीदा और दोनों पिता पुत्र उसमें रहने लगे। संजय पर 50 हजार और राहुल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। संजय उर्फ संजीव राज गोयल के खिलाफ बर्रा,रायपुरवा समेत अन्य थानों में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में 24 मुकदमे और राहुल पर 16 मामले दर्ज हैं।

पुलिस मामले में और करेगी विवेचना

डीसीपी ने बताया धोखाधड़ी के नेक्सेस का पूरा भंडाफोड़ कर दिया गया है। सभी आरोपी अब जेल भेजे जा चुके हैं। मनोज और आरोपी पिता पुत्र को लेकर और विवेचना करने के बाद पुलिस द्वारा पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी।

सामान्य प्रश्न

इस धोखाधड़ी में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है?
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकार लोन का पैसा हड़पने वाले इनामी पिता पुत्र उज्जैन से गिरफ्तार, पहले एआई की मदद से पकड़ा जा चुका है