दुष्कर्मी पिता को अंतिम स्वांस तक कठोर कारावास की सजा

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

ललितपुर में एक पिता को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने आरोपित पर 33 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने मज़बूत साक्ष्य पेश किए जो न्यायालय के लिए निर्णायक रहे।

दुष्कर्मी पिता को अंतिम स्वांस तक कठोर कारावास की सजा

ललितपुर। घर में मौजूद अकेली नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को न्यायालय अपर जिला एवं सत्र/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) नवनीत कुमार भारती ने प्राकृतिक जीवनकाल के लिए कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आरोपित पर तैंतीस हजार रुपये अर्थदंड का भी प्रावधान किया गया। विशेष लोक अभियोजक पाक्सो एक्ट नरेंद्र सिंह गौर ने मामले पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक मुहल्ला में रहने वाली महिला ने 13 दिसंबर 2023 को पुलिस अफसरों को सौंपी तहरीर में बताया था कि बीते दिनों वह अपने बेटे के साथ मजदूरी करने के लिए इन्दौर गयी थी।

घर पर उसकी नाबालिग पुत्री और उसका पति मौजूद थे। उसके पति रामू पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने रोका तो पिता ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुत्री से इसकी जानकारी मिलते ही वह घर लौट आई और पुलिस अफसरों को इस घटना से अवगत कराया। मामले को बेहद गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर वैज्ञानिक व तथ्यपरक साक्ष्यों को एकत्रित किया था। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपित पिता को गिरफ्तार करके न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा था। पुलिस ने समयबद्ध ढंग से विवेचना पूरी कर न्यायालय में मजबूत आरोप पत्र दाखिल किया। कोतवाली सदर पुलिस, पैरवी टीम, कोर्ट मोहर्रिर और सरकारी वकील ने अदालत में मजबूत साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए। मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए न्यायालय अपर जिला एवं सत्र/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने पिता को अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया। न्यायाधीश नवनीत कुमार भारती ने दुष्कर्मी पिता रामू को अंतिम स्वांस तक आजीवन कठोर कारावास और 33 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्मी को हिरासत में लेकर जिला कारागार भेज दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुष्कर्मी पिता को अंतिम स्वांस तक कठोर कारावास की सजा