अनचाही कॉल को लेकर एसपी से गुहार
हिन्दुस्तान, हरदोई
माधौगंज के विश्वदेव त्रिवेदी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है। यह व्यक्ति गालियाँ दे रहा है और जान से मारने की धमकियाँ दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

माधौगंज। नगर पंचायत कुरसठ के मोहल्ला पटेल नगर निवासी विश्वदेव त्रिवेदी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति आए दिन कॉल करके परेशान करता है। वह व्यक्ति कई नम्बर बदल कर पूरे परिवार को परेशान कर रखा है। कॉल उठाने पर पुत्री से बात कराने को लेकर गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकियां भी देता रहता है। पीड़ित ने बताया कि पुत्री की शादी जहां हुई है उस स्थान पर भी फोन करके लोगों को तंग कर रहा है। माता-पिता बुजुर्ग हैं और वह कानपुर में नौकरी करता है। जिसके कारण परिवार को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


