चलते-चलते::मासूम को घंटों अकेला छोड़ माउंट फूजी पर चढ़ा पिता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जापान के माउंट फूजी पर एक पिता ने अपने सात साल के बेटे को अकेला छोड़कर आगे बढ़ गया। पुलिस ने उन्हें फटकार लगाई। बच्चे को कई घंटों तक एक बेंच पर अकेला छोड़ दिया गया था और वह थक कर चिड़चिड़ा हो गया था। पिता ने बाद में इसके लिए माफी मांगी।

चलते-चलते::मासूम को घंटों अकेला छोड़ माउंट फूजी पर चढ़ा पिता

पिता ने अपने सात साल के बच्चे को माउंट फूजी पर छोड़ा अकेला टोक्यो,एजेंसी। जापान के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट फूजी पर एक पिता अपने सात साल के बच्चे को अकेला छोड़कर आगे बढ़ गया। उसने बेटे को एक सॉफ्ट ड्रिंक और स्नैक के साथ कई घंटों तक अकेला छोड़ दिया। पुलिस ने पिता को फटकार लगाई है।

पर्वतमाला पर स्थिति

सात साल का यह बच्चा माउंट फूजी पर 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई धुंध और बारिश के बीच एक बेंच पर बैठा हुआ मिला।

बच्चे की थकान और पिता का निर्णय

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार जब बच्चे ने थकान की शिकायत की, तो उसके 48 वर्षीय पिता ने उससे यहीं इंतजार करने को कहा और अपने बड़े बेटे के साथ चढ़ाई जारी रखी। पहाड़ पर बने एक झोपड़ी के कर्मचारियों को यह बच्चा चोटी की ओर जाने वाले हाइकिंग रूट के छठे स्टेशन के पास मिला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसके पिता रूट के सातवें और आठवें स्टेशन के बीच मिले, जो वहां से तीन घंटे की चढ़ाई की दूरी पर है।

पुलिस की चेतावनी

जब पिता ऊंचे स्टेशन से लौटकर अपने बेटे से मिले तो अधिकारियों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। बताया जाता है कि आठ घंटे के इंतजार के बाद बेटा थका हुआ और चिड़चिड़ा हो गया था। 'जापान टुडे' के अनुसार एक अधिकारी ने उनसे कहा, भले ही इसके लिए आपको साथ मिलकर पहाड़ पर चढ़ना छोड़ना पड़े, लेकिन बच्चे को पीछे छोड़ना मंजूर नहीं है। बाद में पिता ने इस फैसले के लिए माफी मांगी। रिपोर्ट के अनुसार, परिवार फुजिनोमिया रूट पर था, जो पहाड़ के पांचवें स्टेशन से शुरू होता है। इस जगह पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आसानी से पंहुचा जा सकता है। पर्वतारोहण गाइडों का कहना है कि वहां से चोटी तक पहुंचने में लगभग पांच घंटे और नीचे उतरने में तीन घंटे और लगते हैं।

माउंट फूजी पर दुर्घटनाएँ

माउंट फूजी की ऊंचाई 3776 मीटर (12389 फीट) है। हाल के वर्षों में पर्वतारोहण से जुड़ी कई दुर्घटनाओं का गवाह रहा है। जुलाई में 99 साल की एक महिला को इस रास्ते पर चढ़ाई करने की कोशिश के दौरान गिरकर कूल्हे और पीठ में चोट लगने के बाद बचाया गया था।

इसी तरह पिछले साल वश्विवद्यिालय के एक 27 साल के छात्र को चार दिनों में दो बार बचाया गया - क्योंकि वह अपना खोया हुआ मोबाइल फोन खोजने वापस गया था। टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी, माउंट फूजी को 2013 में विश्व विरासत का दर्जा दिया गया था। हर साल लगभग दो लाख लोग इस पर चढ़ाई करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पिता ने अपने बेटे को माउंट फूजी पर अकेला क्यों छोड़ दिया?−
पिता ने बेटे से कहा कि वह यहाँ इंतज़ार करे और अपने बड़े बेटे के साथ चढ़ाई जारी रखी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचलते-चलते::मासूम को घंटों अकेला छोड़ माउंट फूजी पर चढ़ा पिता