मशी मार्शल कजरकिलो व संत रॉबर्ट्स हजारीबाग का मैच ड्रॉ
संत जेवियर्स विद्यालय में शुक्रवार को फादर केविन ग्रोगन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग की कुल 17 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए।

संत जेवियर्स विद्यालय के आकर्षक खेल मैदान में शुक्रवार को फादर केविन ग्रोगन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 12 व सीनियर वर्ग की पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, पलामू, महुआडांड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह
उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य अरुण मिंज ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि संत इग्नेशियस की शिक्षण पद्धति और उनकी शिक्षाओं का उद्देश्य केवल खेल में जीत हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों में एकता, मित्रता, अनुशासन और खेल भावना का विकास करना है। उन्होंने खिलाड़ियों को समर्पण, ईमानदारी और सकारात्मक भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
पहला दिन के मुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन लीग मुकाबलों में रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहला मैच मशी मार्शल कजरकिलो और संत रॉबर्ट्स, हजारीबाग के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल किया और मुकाबला 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे मुकाबले में कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा और मशी मार्शल चरही की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी। यह मुकाबला 0-0 गोल से ड्रॉ रहा।


