ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश पांच साल के बेटे की पिता ने काट दी गर्दन, वजह जानकर आप भी जाएंगे चौंक

पांच साल के बेटे की पिता ने काट दी गर्दन, वजह जानकर आप भी जाएंगे चौंक

झारखंड के जमशेदपुर में एक पिता ने अपने पांच वर्षीय बेटे की गर्दन काटकर हत्या कर दी। उसे संदेह था कि वह बच्चा उसका नहीं है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राउरकेला के बंडामुंडा थाना क्षेत्र...

 पांच साल के बेटे की पिता ने काट दी गर्दन, वजह जानकर आप भी जाएंगे चौंक
राउरकेला। संवाददाता Tue, 25 Jun 2019 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के जमशेदपुर में एक पिता ने अपने पांच वर्षीय बेटे की गर्दन काटकर हत्या कर दी। उसे संदेह था कि वह बच्चा उसका नहीं है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राउरकेला के बंडामुंडा थाना क्षेत्र के आरएस कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय होंडो ओराम ने सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे अपने इकलौते बेटे पांच वर्षीय अनुग्रह ओराम की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

होंडो की पत्नी सुखो ओराम जब नहाकर घर आई तो देखा कि उसका बेटा अनुग्रह खून से लथपथ होकर बिस्तर पर पड़ा है। 

बंडामुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार प्रधान समेत फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारोपी पिता होंडो ओराम को गिरफ्तार कर लिया। होंडो ओराम ने पुलिस को दिये बयान में आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी का किसी और से नाजायज संबंध था। अनुग्रह उसका बेटा नहीं है। इस कारण गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। 

बंडामुंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें