पुलिस ने बेटी के हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

बीसलपुर। पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। आरोपी अजयपाल को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपनी 20 वर्षीय बेटी अंशिका गंगवार को गोली मारी थी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। अजयपाल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बेटी के हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बीसलपुर। बेटी की हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस ने उसकी ही पत्नी की तहरीर पर मुकदमा कर लिया है। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद करने के बाद जेल भेज दिया है। बीसलपुर के गांव रम्पुरा नौगवां के अजयपाल ने बीते शुक्रवार को अपनी 20 वर्षीय बेटी अंशिका गंगवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की मां श्वेता गंगवार की ओर से अजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी गई। ताबड़ तोड़ दबिश दिए जाने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी अजयपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बराद करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। मृतका का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

बेटी की हत्या

शकहोने पर बेटी को सुला दिया मौत की नींद

अजयपाल का आपराधिक इतिहास

बीसलपुर के गांव रम्पुरा नौगवां निवासी अजयपाल ने अपराध की दुनिया में वर्ष 2001 में कदम रखा और उसने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2001 में देवहा पर पटरी की उगाही को लेकर गांव के वीरेन्द्र गंगवार की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद गांव में उसका रसूख इतना बढ़ गया कि कोई उसके सामने बोलने के तैयार नहीं हुआ। वर्ष 2008 में अजयपाल ने गांव के ही छोटे लाल की हत्या कर दी। वर्ष 2025 में गांव के सुरेश कुमार की हत्या कर दी। वर्ष 2026 में अपनी ही पुत्री अंशिका गंगवार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अजयपाल पर छः अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुछ मुकदमों में बरी हो चुका है। छह माह तक वह सुरेश हत्याकांड में जेल काटने के बाद दो माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। बेटी अंशिका गंगवार पढ़ाई करना चाहती थी। बी.ए. प्रथम वर्ष में ही उसने पढ़ाई छोड़ दी। अजयपाल को अपनी ही पुत्री पर किसी युवक से फोन पर बात करने का शक हो गया और उसके दिमाग से शक निकल नहीं पाया। अपराध की दुनिया मे कदम रख चुके अजयपाल ने सोचा भी नहीं और बेटी की निर्मम हत्या कर दी।

प्रश्नोत्तर

✦बीसलपुर की हत्या का आरोपी कौन है?−
बीसलपुर के गांव रम्पुरा नौगवां का अजयपाल हत्या का आरोपी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुलिस ने बेटी के हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल