गंगा स्नान के बहाने ले जाकर युवक की हत्या करने का आरोप
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने 28 वर्षीय पुत्र की मौत मामले में एसपी कार्यालय में शिकायत पत्र दिया है। जिसमें तीन युवकों पर साजिश के तहत उनके पुत्र की हत्या का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने उनके पुत्र का शव गंगा में पाए जाने की बात भी बताई।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने 28 वर्षीय पुत्र की मौत के मामले में एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें तीन युवकों पर साजिश के तहत उनके पुत्र की हत्या कर शव गंगा नदी में बहाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी निवासी योगेन्द्र ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि 27 अगस्त को उसके गांव के रहने वाले दो युवकों समेत तीन युवक उनके मनीष (28 वर्ष) को अपने साथ गंगा स्नान कराने ब्रजघाट मोटर साइकिल से लेकर गये । जब पीड़ित का पुत्र अगले दिन सुबह सात बजे तक घर नहीं पहुंचा तो पीड़ित ने आरोपियों से जाकर पता किया कि उनका पुत्र घर नहीं आया है। आरोपियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कहां गया है, वह स्वयं ही ढूंढ लें। काफी तलाश करने के बाद भी पुत्र का पता नहीं चल सका है。
मृत्यु की सूचना
पीड़िता ने बताया कि 30 अगस्त को पता चला कि उनके पुत्र मनीश का शव थाना रहरा जनपद अमरोहा में गंगा किनारे उसके पहे हुए कपड़ों सहित पड़ा है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने शव बरामद का पोस्टमार्टम कराया । इसके बाद पीड़ित ने ब्रजघाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई की 28 दिसंबर की रात को 12.32 बजे चारों लोग ब्रजघाट पर स्थित लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कराए तो उसमें चारों लोग पक्के चबूतरे पर टहलते दिखाई दे रहे हैं लेकिन रात्रि 12:45 बजे केवल तीन लोग ही सीसीटीवी फटेज में में वापस निकलते नज़र आ रहे हैं। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके पुत्र की हत्या कर शव गंगा में बहा दिया। इस संबंध में गढ़मुक्तेश्वर थाने में पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी ने गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला डूबने का आया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-----------


