तीन बच्चों का पिता पत्नी को तलाक देकर किन्नर के साथ फरार
मुजफ्फरनगर में एक पिता ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर किन्नर के साथ फरार हो गया। महिला ने पुलिस से मदद मांगते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसका आरोप है कि ससुरालवाले दहेज को लेकर परेशान करते थे और पति ने घरेलू हिंसा भी की। उसकी आर्थिक स्थिति संकट में है क्योंकि उसके तीन बच्चे हैं।

मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को अजब गजब मामला सामने आया। तीन बच्चों का पिता, अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर किन्नर के साथ फरार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की शादी छह साल पूर्व मोहल्ला आर्यपुरी में हुई थी। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते आ रहे थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के संबंध में एक किन्नर से हैं।
कई बार पति, किन्नर को घर पर लेकर आया तो उसने विरोध किया। आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दो जून को पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक दे दिया। पति ने उसे घर से बच्चों संग बाहर निकाल दिया और किन्नर के साथ फरार हो गया। महिला ने पुलिस को किन्नर के साथ पति की कई वीडियो भी दिखाई, जिसमें वह गलत तरीके से किन्नर के साथ वीडियो शूट कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके सामने बच्चों के पालन पोषण का संकट आ गया है। पीड़िता अपने मामा के मकान में रह रही है। पीड़िता ने पति पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।


