सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

बलरामपुर में 31 अगस्त की रात को कोतवाली देहात क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर

बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर अहलावा मोड़ के पास 31 अगस्त रात करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूसरा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक कल्लू निवासी धनेली पूर्वी जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। कल्लू ने बताया कि ट्रक लेकर गोरखपुर से शाहजहांपुर जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से आए दूसरे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक किया और आगे निकलते ही अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ट्रक उससे जा भिड़ा। टक्कर में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें बलरामपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया, जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर