सीआरपी कैंप के पास ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में सीतामढ़ी हाईवे पर अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूध लदे ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे दो दूध व्यवसायियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विक्रम कुमार और प्रेम कुमार के रूप में हुई है। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

सीआरपी कैंप के पास ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत

मुजफ्फरपुर, प्रसं। सीतामढ़ी हाईवे पर अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने दूध लदे ऑटो में ठोकर मार दी। झपहां सीआरपी कैंप के समीप हुए इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार दो दूध व्यवसायी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान सीतामढ़ी जिले के कोरहिया गौसनगर गांव निवासी विक्रम कुमार (20) और प्रेम कुमार (35) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विक्रम कुमार ऑटो चलाता था और प्रेम के साथ मिलकर मिलकर दूध के कारोबार भी करता था। सीतामढ़ी इलाके से दूध लेकर मुजफ्फरपुर के मिठाई दुकानों में सप्लाई करता था।

देर रात तक अपना काम निपटाने के बाद दोनों ऑटो से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सीआरपी कैंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीआरपी कैंप के पास ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत