सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, चार गंभभ घायल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

भसाना-मुजफ्फरनगर रोड पर रविवार रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। कार सवार हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे जब उनकी एम्बुलेंस से टक्कर हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, चार गंभभ घायल

भसाना -मुजफ्फरनगर रोड पर रविवार की देर रात्रि सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोगों की हरियाणा से हरिद्वार जाते हुए एम्बुलेंस से टक्कर हो गई थी। हरियाणा के जिला सोनीपत निवासी कार सवार मोनू, सीमा, देविंदर, पार्वती, रामफल व पूजा हरिद्वार के लिए निकले थे। वहीं एंबुलेंस मुजफ्फरनगर में मरीज छोड़कर बुढ़ाना लौट रही थी। गांव भसाना के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ओर ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया।

घायलों में 35 वर्षीय सीमा की सीएचसी बुढाना में मौत हो गई जबकि 40 वर्षीय मोनू मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। जबकि घायल देविंदर, पार्वती, रामफल व पूजा को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिए। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।