Dumka News: सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर हुई मौत
Dumka News: -एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के गुरूनाथ पहाड़ी के निकट हुई यह घटनासड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर हुई मौत

Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के गुरूनाथ पहाड़ी के निकट एक सड़क दुघर्टना में बाइक सवार को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को थाना ले आयी है। साथ ही हाइवा को जब्त कर लिया गया है। जानकारी मिली कि बाइक सवार सरैयाहाट से देवघर की ओर जा रहा था कि तभी देवघर की ओर से आ रही तेज गति से हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया।
जिससे बाइक सवार ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया, जबकि उसका बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में दुमका फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। शव की पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान नहीं होने पर नगर परिषद के कर्मियों की मदद से शव को दफना दिया जाएगा। इधर,पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।---फोटो -18दुमका-204,205, कैप्सन-घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व लोगों की भीड़


