सड़क दुर्घटना में जख्मी की इलाज के दौरान मौत
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के मधुबनी फोरलेन पर हुई सड़क दुर्घटना में संतलाल पासवान (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 25 अगस्त को साइकल से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मारी। संतलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में जख्मी संतलाल पासवान (50) की इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई। वह, सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव का रहने वाला था। 25 अगस्त की शाम वह साइकल से परिचित अजय पासवान के साथ घर लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। घटना में संतलाल और अजय जख्मी हो गए। घटना के बाद संतलाल को एसकेएमसीएच और अजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान संतलाल ने दम तोड़ दिया, जबकि अजय का इलाज चल रहा है।
मामले में मृतक के पुत्र दिलीप कुमार का मेडिकल पुलिस को बयान दिया है।


