ट्रैक्टर की टक्कर से डॉक्टर की मौत

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में खखरेरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में डॉक्टर हाशिम की मृत्यु हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब वे अपने घर लौट रहे थे और पीछे से एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर की टक्कर से डॉक्टर की मौत

फतेहपुर। खखरेरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि अंजना कबीर गांव निवासी डॉ. हाशिम पुत्र सैयद मशर्रत अली शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खखरेरु कस्बे में स्थित एक क्लीनिक संचालक साथी से मुलाकात कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदासपुर सराफन गांव के पास पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉ. हाशिम सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। उनके मुंह से खून बहने लगा तथा शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। करीब 20 मिनट तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने सत्यपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।