Hapur News: सड़क हादसे में महिला की हुई मौत, पति हुआ घायल
Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना में बाइक गिरने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पति का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर एक वाहन की साइड लगने से अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम को दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर की ओर एक बाइक जा रही थी। जैसे ही बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचेसर रोड चौपला बाइपास पर शाहपुर जट्ट के पास बिस्मिल्लाह ढाबा के पास पहुंची तो एक वाहन की साइड लगने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में बाइक सवार मोहल्ला सुल्ताननगर थाना गजरौला जनपद अमरोहा निवासी राजकुमार और उसकी पत्नी कुसम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
हादसे की सूचना
हादसे की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कुसुम को मृतक घोषित कर दिया। जबकि राजकुमार का उपचार चल रहा है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजन को हादसे की सूचना दे दी है। जबकि घायल का हापुड़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Mulit Tyagiमुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।
कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।
कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


