रामनगर में डंपर से टकराई कार, गाजियाबाद के युवक की मौत
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
रामनगर में शुक्रवार को हल्दुआ के पास कार और डंपर के बीच टक्कर हुई, जिसमें गाजियाबाद निवासी युवक की मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी है, जो गंभीर रूप से घायल है और उपचाराधीन है। यह दुर्घटना ओवरटेक करने के कारण हुई। मृतक के परिवार को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

रामनगर। शुक्रवार की सुबह हल्दुआ के पास कार व एक डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गाजियाबाद निवासी युवक की मौत हो गई है। उसकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि एक काली रंग की नई स्कॉर्पियो टेंपरेरी जो काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही थी। एक डम्पर पीरूमदारा से काशीपुर को जा रहा था। चौधरी ढाबा के पास आमने सामने की टक्कर हो गया। जिसमें स्कॉर्पियो चालक यतीस यादव पुत्र सुरेश चंद यादव उम्र 45 निवासी शाहपुर बमेठा थाना वेबसिटी गाज़ियाबाद की मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी शीतल घायल है।
उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डम्पर चालक द्वारा ओवरटेक करने से एक्सीडेंट हुआ। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

