ट्राली से जा टकराई तेज स्पीड कार, दंपति समेत तीन की मौत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर। हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार मंगलवार सुबह 4 बजे नेशनल हाईवे 30 ट्राली से जा टकराई तेज स्पीड कार, दंपति समेत तीन की मौत

ट्राली से जा टकराई तेज स्पीड कार, दंपति समेत तीन की मौत

लखीमपुर। हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार मंगलवार सुबह 4 बजे नेशनल हाईवे 30 पर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में सुल्तानपुर निवासी दंपति समेत तीन की मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को पसगवां सीएचसी से जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है।

सुल्तानपुर के शास्त्री नगर निवासी विमल सिंह (45) अपने परिवार के साथ वैगनआर कार से हरिद्वार से लौट रहे थे। हरदोई जिले के जहानीखेड़ा मोड़ पर उनकी कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्राली में फंसकर घिसटती चली गई। मैगलगंज थाना क्षेत्र के चपरतला के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में घायल पड़े लोगों को निकाला और बचाव कार्य शुरू कराया। इंस्पेक्टर मैगलगंज संजीव सिंह ने बताया कि हादसे में सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर निवासी विमल सिंह (45), उनकी पत्नी वंदना सिंह (40) व एक युवती आलीख्या वर्मा (20) पुत्री संतोष वर्मा की मौत हो गई।

वहीं हादसे में विमल के बेटे वीर पटेल (14), रुबी (15) और उनके साले आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।