जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष मामले में प्राथमिकी दर्ज

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

मढ़ौरा के इसरौली गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। गुरुवार सुबह हुई इस घटना में कई लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष मामले में प्राथमिकी दर्ज

मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना गुरुवार सुबह की है, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पहले पक्ष के ब्रह्मा राम ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मनोज साह, विनोद साह, धर्मेंद्र साह, विष्णु साह, जितेंद्र साह एवं चंदन साह लाठी, डंडा और फरसा लेकर पहुंचे तथा जानलेवा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया।

वहीं दूसरे पक्ष के मनोज साह ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि परमेश्वर राम, ब्रह्मा राम, विक्रमा राम, पंकज कुमार, कर्ण कुमार और रीता देवी ने उनके परिवार पर हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के दौरान फरसा और तलवार का भी इस्तेमाल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मढ़ौरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें