पुरकाजी के हाईवे पर बोलेरो पलटने से एक की मौत, तीन घायल
पुरकाजी कस्बे के हाईवे पर बोलेरो कार को संतुलन बिगड़ने के कारण तीन-चार पलटे मारे। कार में चार युवक सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ये घटना दिन में तीन बजे हुई।

पुरकाजी कस्बे के हाईवे पर तेज गति से बोलेरो कार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बोलेरो कारण में तीन-चार पलटे मारे। कार में चार युवक सवार थे, जो हरिद्वार जा रहे थे, हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना करीब दिन में तीन बजे हुई।दिल्ली के बवाना निवासी ऋतिक, विकास, रोहित व गुलशन चारों मित्र एक कार में सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। जब कार सवार पुरकाजी भूराहेड़ी चेक पोस्ट के पास पहुंचे तो कार का संतुलन खराब हो गया और कार पलट गई, जिस कारण कार में सवार चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित व विकास को रेफर किया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलवाया परिजनों के आने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत से उनके परिजनों का सरकारी अस्पताल में रो रो का बुरा हाल था।


