स्कूली बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो महिलाओं की मौत, 21 लोग घायल

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

गमी में शामिल होने ट्रॉली सवार कुम्हेर से जा रहे थे अलीगढ़ के गांव हरदपुर स्कूली बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो महिलाओं की मौत, 21 लोग घायलस्क

स्कूली बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो महिलाओं की मौत, 21 लोग घायल

थाना राया के अंतर्गत राया-अलीगढ़ रोड पर गांव बिरहना के समीप स्कूली बस द्वारा पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार देने से ट्रॉली पलट गयी और इसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गये। दो घायलों की हालत चिंताजनक होने पर इन्हें आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। अन्य घायलों को परिजन भरतपुर ले गये। दुर्घटना के कारण काफी देर तक अलीगढ़ रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है। इस घटना में स्कूल बस में सवार सभी बच्चे सकुशल हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे गांव अधईया खुर्द, पैंगोर, कुम्हेर, डीग से ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार 23 महिला-पुरुष गांव हरदपुर, इगलास, अलीगढ में रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जा रहे थे। राया-अलीगढ़ मार्ग पर गांव बिरहना के समीप पीछे से आ रही स्कूल बस चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसके चलते ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। तेज धमाके के साथ ट्रॉली के पलटने से ट्रॉली सवार लोग उसके नीचे दब गये और चीखपुकार मच गयी। यह देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देते हुए ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गये। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ महावन संजीव राय मौके पर पहुंच गये。

समर्थन की कार्रवाई

सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे 23 लोगों को निकालवाकर उपचार के लिये 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने अधईया खुर्द, पैंगोर निवासी रजनी (32) और शशि (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक महिला व पुरुष की हालत चिंताजनक होने पर आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चे सकुशल रहे, किसी को चोट नहीं लगी। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके से हटवाकर यातायात सुचारु कराते हुए बस चालक की तलाश कर रही है। घायलों में से अधिकांश को उनके परिजन भरतपुर उपचार के लिये ले गये। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवा दिये हैं।

हादसे में हुए घायलों की सूची

सीओ महावन ने बताया कि हादसे में 16 घायल हो गये, वहीं शेष चुटैल हैं। इनमें अजय कुमार, लक्ष्मन सिंह, जगदीश, कृष्ण मुरारी, विनोद, नरेन्द्र, नीतू, विक्रम सिंह, रीना देवी, बबीता देवी, प्रताप सिंह, गुड्डी देवी, प्रयांशु, लक्ष्मीदेवी, रमीला देवी, अनीता देवी, रमीला, ललतेश, सीमा देवी निवासीगण अधईया खुर्द, पैंगोर, भगवती देवी निवासी हिंडौन सिटी और राजपाल निवासी बैलारी घायल हो गये।

परिजनों का दुख

अधईया खुर्द, पैंगोर निवासी लक्ष्मन सिंह की गांव हरदपुर, इगलास, अलीगढ में रिश्तेदारी थी। उनकी भांजी के यहां किसी परिजन की मृत्यु हो गयी थी। इसकी जानकारी होने पर वह परिजन व पड़ोसी महिला-पुरुषों के साथ शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर बताहरी (गमी में शामिल होने के लिये) करने जा रहे थे। तभी राया क्षेत्र में हादसा हो गया। इसकी जानकारी होने पर सभी के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकाओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कहाँ दुर्घटना हुई?
दुर्घटना राया-अलीगढ़ रोड पर गांव बिरहना के समीप हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsस्कूली बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो महिलाओं की मौत, 21 लोग घायल