ओवरटेक के चक्कर में बस से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा और मझिला पुल के पास एक बाइक दुर्घटना में एक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक ने ओवरटेक करने के दौरान रोडवेज बस से टकराई। घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया और अन्य को लखनऊ रेफर किया गया।

ओवरटेक के चक्कर में बस से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा और मझिला पुल के पास फतियापुर में शुक्रवार रात ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से छू गई। इसके बाद बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। पीछे से आ रहा स्कूटी सवार भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सांडी थाना क्षेत्र के हसौलिया गांव निवासी गुड्डू शुक्रवार शाम पड़ोसी गांव सहोरा निवासी पुनीत के साथ रक्षाबंधन का सामान खरीदकर लौट रहा था। रात करीब साढ़े सात बजे फतियापुर के पास उन्होंने रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

इसी दौरान बाइक का हैंडल बस से छू गया और बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से भिड़ गई। पीछे से आ रहे स्कूटी सवार सुरजीत भी बाइक की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में पुनीत और सुरजीत को लखनऊ रेफर किया गया। पुनीत को परिजन लखनऊ ले गए, जबकि सुरजीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरसा थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsओवरटेक के चक्कर में बस से भिड़ी बाइक, युवक की मौत