रायडीह में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बाइक दुर्घटना में 40 वर्षीय सैहुन कुजूर की मौत हो गई और 18 वर्षीय आशु लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से बिरकेरा गांव से जा रहे थे जब उनका संतुलन बिगड़ गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

रायडीह में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की मौत

गुमला, प्रतिनिधि। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली के समीप शनिवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बिरकेरा निवासी 40 वर्षीय सैहुन कुजूर की मौत हो गई,जबकि 18 वर्षीय आशु लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने सैहुन कुजूर को मृत घोषित कर दिया,जबकि आशु लकड़ा का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से बिरकेरा गांव से मरदा जा रहे थे।

इसी दौरान मांझाटोली के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर गिर गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।