ई-रिक्शा बैटरी में ब्लास्ट, मामा-भांजे की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर में एक अवैध ई-रिक्शा बैटरी चार्जिंग प्वाइंट में बैटरी में धमाका होने से आग लग गई। इस हादसे में सो रहे मामा और नाबालिग भांजे की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद सहमद और मोहम्मद सुफेद के तौर पर हुई है।

ई-रिक्शा बैटरी में ब्लास्ट, मामा-भांजे की मौत

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर में सोमवार तड़के चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर चल रहे अवैध पोर्टेबल ई-रिक्शा बैटरी चार्जिंग प्वाइंट में बैटरी में धमाका होने से कमरे में आग लग गई। हादसे में कमरे में सो रहे मामा और नाबालिग भांजे की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय मोहम्मद सहमद तथा 17 वर्षीय मोहम्मद सुफेद के तौर पर हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 17 वर्षीय मोहम्मद सुफेद परिवार के साथ रघुबीर नगर इलाके में रहता था। उसका मामा मोहम्मद सहमद भी बहन के घर में रहता था। परिजनों ने बताया कि सहमद के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। सभी भागलपुर, बिहार के रहने वाले हैं। मामा-भांजा ई-रिक्शा चलाने का काम करते थे。

दमकल विभाग की कार्यवाही

दमकल विभाग के प्रवक्ता राजेन्द्र अटवाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4.42 बजे रघुवीर नगर में मस्जिद-गुरुद्वारा रोड पर आर-17 ए स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इस बीच स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर बने कमरे में गंभीर रूप से झुलसे हुए दो लोगों को बाहर निकाला। दोनों को नजदीकी गुरु गोविंद सिंह अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुफेद के पिता की जान बची

दूसरे कमरे में सोने से बची नाबालिग के पिता की जानसुफेद के पिता मोहम्मद नसीब भी उसके साथ ही रहते हैं। वह भी ई-रिक्शा चलाते हैं। वह हादसे के समय दूसरे कमरे में सो रहे थे। इस वजह से उनकी जान बच गई। सुफेद परिजन रहमान ने बताया कि रविवार को नसीब बगल वाले कमरे में सोने चले गए थे। हालांकि, आमतौर पर वह उसी कमरे में सोते थे जिसमें बैटरी चार्जिंग होती थी। मगर, सुफेद के वहां सोने के कारण वह दूसरे कमरे में सो गए।

गैर कानूनी चार्जिंग का मामला

गैर कानूनी रूप से चल रहा था चार्जिंग का खेलमृतक के चाचा मोहम्मद वसीम ने बताया कि जिस मकान में बैटरी में धमाका हुआ वह मुस्तकीम का है। उनका भतीजा व रिश्तेदार मुस्तकीम का ई-रिक्शा किराए पर चलाते हैं। हालांकि, पहली मंजिल पर किशन नामक एक युवक गैर कानूनी तरीके से बैटरी चार्जिंग का काम करता है। उसी कमरे में सुफेद व सहमद सो रहे थे। वह दोनों भी अपनी बैटरी चार्ज करते थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चोरी की बिजली से बैटरी चार्ज की जाती थीं। घटना के बाद से किशन फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सामान्य प्रश्न

इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई?
हादसे में कमरे में सो रहे मामा और नाबालिग भांजे की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई।
Rajan Sharma

लेखक के बारे में

Rajan Sharma

शॉर्ट बायो : राजन शर्मा पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में अपराध टीम में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
राजन शर्मा को पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।


करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
राजन शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई जी न्यूज और जन संदेश दिल्ली के बाद प्रिंट पत्रकारिता में आए। उन्होंने प्रमुख हिंदी अखबार हरि भूमि, विराट वैभव, नवोदय टाइम्स, दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।उन्हें अपराध और स्वास्थ्य से जुड़ी कवरेज के लिए जाना जाता है। मौजूदा समय में वह अपराध टीम का प्रमुख हिस्सा हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।


विशेषज्ञता
अपराध, राजनीति, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों में विशेषज्ञता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।