डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

रविवार को अपराह्न चार बजे प्रेमशाह गांव के पास लखनऊ से सुलतानपुर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जितेंद्र बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल

मुसाफिरखाना। फोरलेन हाईवे पर पूरे प्रेमशाह गांव के पास रविवार अपराह्न करीब चार बजे लखनऊ से सुलतानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान जितेंद्र बहादुर सिंह (40) पुत्र हरफूल सिंह निवासी थौरी थाना भाले सुल्तान के रूप में हुई है। पुलिस ने डीएसएम को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल