पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर-बरौनी हाइवे पर सबहा चौक के निकट एक पिकअप द्वारा बाइक में जोरदार टक्कर मारी गई। हादसे में दिलीप ठाकुर की पत्नी पूनम देवी (45) की मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे धीरज कुमार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाइवे पर सबहा चौक के समीप गुरुवार को पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मधुसूदनपुर निवासी दिलीप ठाकुर की पत्नी पूनम देवी (45) की मौत हो गई। वहीं, पूनम का जाउत धीरज कुमार बाल-बाल बच गया। ठोकर मारने के बाद पिकअप लेकर चालक भागने में सफल रहा। दोनों बाइक से गैस एजेंसी जा रहे थे।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने पूनम को सकरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। ले जाने के दौरान महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। धीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह चाची को लेकर मथुरापुर गांव स्थित गैस एजेंसी जा रहा था।

इसी दौरान पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर बैठी चाची की मौत हो गई।इधर, सकरा के एएसआई पवन यादव ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Arun Kumar Singh

लेखक के बारे में

Arun Kumar Singh
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत