अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दस मीटर तक घिसटा
फतेहपुर, संवाददाता। ललौली थाना क्षेत्र में बांदा-कानपुर मार्ग पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन

फतेहपुर, संवाददाता। ललौली थाना क्षेत्र में बांदा-कानपुर मार्ग पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की ही मौत हो गई। हादसा बंधवा पेट्रोल पंप के सामने हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दस मीटर से अधिक दूरी तक घिसटता चला गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राव ने बताया कि 30 वर्षीय रणधीर सिंह पुत्र रामनरेश निवासी बेंदा घाट, थाना तिंदवारी, जनपद बांदा, बुधवार रात बिंदकी की ओर से बाइक से अपने घर बेंदा घाट लौट रहा था। जैसे ही वह बंधवा स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस वाहन और चालक का पता लगाने में जुटी है।


