बाइक में टक्कर मार बोलेरो पलटी, दो की मौत, दो घायल
सीतापुर के लहरपुर बिसवां मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बोलेरो सवार दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेजा और दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अकबरपुर(सीतापुर), संवाददाता। सीतापुर के लहरपुर बिसवां मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। वहीं बोलेरो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। बोलेरो सवार दो लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। लहरपुर के अहिरन पुरवा निवासी अंकुर (22) गांव के ही काशीराम (35) के साथ बाइक से नवाब नगर धान रोपाई के लिए बेरन लेने नर्सरी लेने जा रहे थे। वह लहरपुर बिसवां मार्ग पर सूरज कुंड के पास पहुंचे ही थे तभी बिसवां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर से दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। वहीं बोलेरो भी अनिंत्रित होकर पलट गई।
हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। राहगीरों ने बोलेरो सवार दो युवकों को किसी तरह बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लहरपुर भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने अंकुर और काशीराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बोलेरो सवार थानगांव के नसीरपुर निवासी सुखमन व सनदागांव निवासी पुरूसिमनर का इलाल चल रहा है। जहां उनकी हालत सामान्य है। उधर अंकुर और काशीराम का शव देख परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के मुताबिक दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है।
तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


