सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, कोहराम

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चन्द्रौली गांव में एचडीएफसी बैंक के

सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, कोहराम

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चन्द्रौली गांव में एचडीएफसी बैंक के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी परतावल में दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के द्वारा मृतकों की पहचान सूरज (19) पुत्र बाबूराम और नीतिश (15) पुत्र अमरनाथ, निवासी पिपरदेउरा थाना कोतवाली के रूप में हुई।राहगीरों

के अनुसार दोनों बाइक से परतावल से महराजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेमरा चन्द्रौली गांव में एचडीएफसी बैंक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस सम्बन्ध में सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. फुरकान ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के पहले दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, कोहराम