सराय में बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़ फरार

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

सराय थाना क्षेत्र के सैदपुर पटेढा गांव के समीप एक वृद्ध बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 61 वर्षीय शिवालक राय के रूप में हुई है, जो सड़क पार कर रहे थे।

सराय में बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़ फरार

सराय थाना क्षेत्र के सैदपुर पटेढा गांव के समीप एनएच 22 पश्चिमी लेन पर मंगलवार को सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पटेढा गांव निवासी भागवत राय के 61 वर्षीय पुत्र शिवालक राय के रूप में हुई है। वह चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनके तीन बेटे हैं।

घटना का विवरण

परिजनों ने बताया कि शिवालक राय बाजार से घर लौट रहे थे। सैदपुर पटेढा के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद बाइक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

सदर अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बाइक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह माजसेवी मनोज कुमार, पंचायत समिति सदस्य मुन्ना राय आदि ने सरकार से मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग किया है। -राजेश मिश्रा

सामान्य प्रश्न

✦शिवालक राय के साथ कब और कहाँ दुर्घटना हुई?−
दुर्घटना मंगलवार को सराय थाना क्षेत्र के सैदपुर पटेढा गांव के समीप एनएच 22 पश्चिमी लेन पर हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसराय में बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़ फरार