ट्रेलर में पीछे से घुसी इको कार, चालक की मौत, तीन गंभीर
बेडो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक इको कार ने ट्रेलर को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में कार चालक 22 वर्षीय सैफुल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव को निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची-गुमला फोरलेन मार्ग पर जरिया पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चलती ट्रेलर के पीछे इको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रेलर के पीछे फंस गई और ट्रेलर फंसी कार को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गया। सड़क किनारे खड़े लोगों ने ट्रेलर के पीछे कार फंसे होने की जानकारी चालक को आवाज लगाकर दी। इसके बाद ट्रेलर को रोका गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत:
दुर्घटना के प्रभाव
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक पश्चिम बंगाल के इच्छापुर बालगढ़ ग्राम निवासी 22 वर्षीय सैफुल दफादार, पिता हकीमत दफादार, की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव कार में ही फंस गया। कार में सवार चार लोगों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पश्चिम बंगाल के अंजिका खल्ला ग्राम निवासी 61 वर्षीय राजन दकता, मकुलिया ग्राम निवासी 24 वर्षीय राजीव हांसदा और स्वराजपुर धात्री ग्राम निवासी 16 वर्षीय बसक गोपाल शामिल हैं।
पुलिस की कार्यवाही
पुलिस ने शव को वाहन से बाहर निकाला, घायल को रिम्स भेजा:
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बेड़ो थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर बेड़ो थाना के एएसआई विमलेश कुमार चौधरी और पीसीआर के एएसआई संजय यादव घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजन दकता को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

