अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
बदायूं-बिजनौर हाईवे पर नगला डल्लू के पास मंगलवार शाम एक बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की और परिजनों को जानकारी दी।

बिल्सी, संवाददाता बदायूं-बिजनौर हाईवे पर नगला डल्लू के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और परिजनों को सूचना दी।हादसा बिल्सी कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर नगला डल्लू गांव के पास हुआ वजीरगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी अशोक कुमार बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस की मदद से घायल अशोक कुमार को बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।उप निरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि नगला डल्लू के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हुआ था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


