विवाहिता की हत्या में पति को 10, सास-ससुर को सात-सात की कैद

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

फास्ट ट्रैक कोर्ट और महिलाओं से संबंधित अपराध की न्यायाधीश नेहा गर्ग ने सुनाई सजाफास्ट ट्रैक कोर्ट और महिलाओं से संबंधित अपराध की न्यायाधीश नेहा गर्ग

विवाहिता की हत्या में पति को 10, सास-ससुर को सात-सात की कैद

बदायूं, विधि संवाददाता। फास्ट ट्रैक कोर्ट और महिलाओं से संबंधित अपराध की न्यायाधीश नेहा गर्ग ने दहेज उत्पीड़न और हत्या करने में आरोपी पति के साथ सास और ससुर को दोषी माना है। न्यायाधीश ने दोषी पति को 10 साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही 40 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने का हुक्म दिया। इसी मामले में दोषी सास और ससुर को सात-सात साल की कैद और 20-20 हजार रुपए जुर्माने अदा करने का आदेश दिया। अपर शासकीय अधिवक्ता मदनलाल राजपूत के अनुसार वादी मुकदमा पूरन ने सहसवान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। उसने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेखा पुत्री पूरन निवासी ग्राम सदाठेर थाना कादरचौक की शादी मुकेश पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम समदा कोतवाली सहसवान के साथ 2016 में की थी।

शादी के कुछ महीने बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट करने लगे। सात जून 2021 को बेटा कप्तान अपनी शादी का कार्ड देने बहन के घर समदा गया तो रेखा ने उसे बताया कि पति मुकेश सास पार्वती, ससुर किशोरी लाल, देवर जुगेश और ननद पिंकी उसे आए दिन बाइक और एक लाख रुपए की मांग करते हैं। इसके बाद आठ जून को बेटा वापस घर आया। 10 जून को बेटे को मुकेश ने पूर्वाह्न 11 बजे बताया कि रेखा उसके घर जा रही है, लेकिन शाम पांच बजे तक बेटी जब घर नहीं पहुंची तब आशंका हुई। बेटे कप्तान को उसी दिन लड़की के ससुराल भेजा तो घर में ताला लगा था। पड़ोसियों से पूछा तो बताया, सभी लोग बहुत जल्दी में लग रहे थे और ताला लगाकर कहीं भाग गए हैं। तब मुझे बेटी की हत्या की शंका हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना की। चार्जशीट न्यायालय में पेश की। न्यायालय में पति मुकेश पुत्र किशोरी लाल, सास पार्वती पत्नी किशोरी लाल, ससुर किशोरी लाल पुत्र वेनी राम निवासी गण समदा कोतवाली सहसवान पर दहेज के कारण रेखा की हत्या करने की आरोप का मुकदमा चलाया। न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य का अवलोकन किया। अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के पश्चात उक्त आरोपीयों को दोषी पाते हुए उन्हें सजा सुनाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।